——
छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 लोगों की मृत्यु, कई अन्य घायल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर जताया शोक, राहत और बचाव कार्य जारी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने के दुखद समाचार ने सभी को मर्माहत कर दिया है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

      मुख्यमंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और घटना स्थल की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

      मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button