Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

राम नवमी के शुभ अवसर पर बीजेपी को मिला लाखों कर्मचारियो का समर्थन

       रायपुर। छत्तीसगढ सयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं समस्त कर्मचारी संगठन भाजपा एवं प्रधानमंत्री जी पर अटल विश्वास करता है क्योंकि उन्होंने 100 दिन में कमेटी बनाने का वादा किया था जो की बन चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 100 दिन में बड़े निर्णय लेने की बात की है जिसमें भारत के विकास के साथ साथ हम कर्मचारियों को भी भरोसा है, क्योंकि मोदी जी जो बोलते हैं वह करते हैं।

       अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि गड़पाले ने कहा कि भूपेश बघेल के 5 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने जो काला अध्याय देखा है उससे समस्त कर्मचारी संगठन को समझ आ गया है भूपेश बघेल केवल छत्तीसगढ़िया लोगों को ठगने का काम किया है और हम अनियमित कर्मचारी के नेताओं का जीवन बर्बाद करने में भी कांग्रेस पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

       कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि केवल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हम लोगों को जेल तक भेजा गया। जिससे आहत होकर समस्त कर्मचारी संगठन कर्मचारी/ अधिकारी एकजुट होकर भाजपा को समर्थन करने का निर्णय लिया और हम राजनांदगांव जाकर भी जन-जन को बताएंगे कि अगर भूपेश बघेल पर भरोसा करेंगे तो आपके बच्चों का भविष्य भी गलत को गलत बोलने पर जेल की सलाखों के पीछे होगा।

       कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ प्रदेश के 280000 अनियमित कर्मचारी अधिकारी के पूरे परिवार का समर्थन दिया है व कर्मचारियों के सहित उनके परिवार परिचित भी विधानसभा के तर्ज पर लोकसभा में भी जीत दिलवाले में प्रयास करेंगे और उनसे भविष्य में विश्वास भी होगा कि कर्मचारियों के हित पर काम करें ताकी कर्मचारियों का सपना पूरा हो सके।

पुलिस सुधार आंदोलनकारी

       निलंबित आरक्षक संजीव मिश्रा ने कहा कि भूपेश  सरकार का काला अध्याय पुलिस परिवार ने देखा है बस्तर के आदिवासी जो पुलिस में है उनकी जायज मांगों के दमन के लिए झूठा राजद्रोह जैसे मामले तक पुलिस सिपाहियो पर लगाए गए और  आदिवासी पुलिस परिवार के सदस्यों को अभनपुर में रात के अंधेरे में पिटवाया गया, 5 साल में पुलिस परिवार से वार्ता तक नहीं की गई, ऐसे कांग्रेस पार्टी का समर्थन तो पुलिस परिवार सोच भी नहीं सकता। हिटलर शाही चरम पर थी पिछले 5 सालों में , पुलिस की बदनामी जितने 5 सालों में हुई है छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं हुई थी, नौबत यह आ गई थी कि पुलिस वालों को सर तक मुंडवाना पड़ा था, आज हमारे सिपाही साथी बस्तर में नक्सली खात्मे की ओर है तो आज भी कांग्रेस नक्सलियों का समर्थन कर रही है ना कि अपने जवानों का जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।इसलिए हम कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार करते हैं और एक वोट भी न देने की कसम खाते हैं,और अनियमित कर्मचारी महासंघ के साथ कंधे से कंधा मिला कर लाखों पुलिस परिवार भी बीजेपी का पूर्ण समर्थन कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button