——
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मांगा मोबाइल, खाते से उड़ाए 1.48 लाख; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।। जिला अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। मोबाइल हाथ लगते ही आरोपी ने बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार 301 रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को बालोद जिले के तमोरा से गिरफ्तार कर लिया

फोन करने के बहाने लिया मोबाइल

मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शासकीय जिला अस्पताल का है। महमरा निवासी कुलेश्वर निषाद अपने पिता के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान कमलजीत बांदे उर्फ कमल ने रिश्तेदार को फोन करने की बात कहकर उससे मोबाइल मांगा।

मोबाइल मिलते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल का इस्तेमाल कर पीड़ित के बैंक खाते से 1,48,301 रुपये निकाल लिए।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना की शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे बालोद के तमोरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 55,700 रुपये का सामान और 20,200 रुपये नगद बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button