——
छत्तीसगढ़रायपुर

वन विभाग में बड़ा उलटफेर: 24 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के DFO बदले

       नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 8 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

       आदेश के तहत गणवीर धम्मशील को बलौदाबाजार के वन उप संरक्षक पद से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर में विशेष सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। वहीं उम कुमार गुप्ता को बस्तर के वन उप संरक्षक पद से स्थानांतरित कर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर में प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक बनाया गया है।

       इसी क्रम में दुलेश्वर प्रसाद साहू को सूरजपुर से मनेन्द्रगढ़, पंकज राजपूत को खैरागढ़ से रायपुर, प्रभाकर खलखो को कोरिया से सरगुजा-अंबिकापुर और संदीप बलगा को इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर से पूर्व भानुप्रतापपुर में पदस्थ किया गया है। मयंक पाण्डेय को महासमुंद से गरियाबंद और सत्यदेव शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम से धरमजयगढ़ भेजा गया है।

       इसके अलावा श्रीनिवास तखेटी को सरगुजा-अंबिकापुर से महासमुंद, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय को धरमजयगढ़ से कटघोरा और संजय यादव को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए खैरागढ़ में वन उप संरक्षक पद पर पदस्थ किया गया है। कुमार निशांत को कटघोरा से मरवाही तथा पंकज कुमार कमल को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए बलौदाबाजार में पदस्थ किया गया है।

       दूसरे चरण में पुष्पलता टंडन को सारंगढ़-बिलाईगढ़, लोकनाथ पटेल को सरगुजा-अंबिकापुर, शशिगानंदन के. को कांकेर और अभिषेक जोगावत को छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ, नवा रायपुर में उप महाप्रबंधक पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।

       वहीं रौनक गोयल को मुख्यालय नवा रायपुर, श्रीमती श्रीष्मी चांद को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, चंद्रशेखर शंकरसिंग परदेशी को कोरिया, दिपेश कपिल को बस्तर-जगदलपुर, चंद्र कुमार अग्रवाल को दुर्ग, ऋषभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम तथा विपुल अग्रवाल को सूरजपुर में नई पदस्थापना दी गई है।

       शासन के आदेश के अनुसार सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button