Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईविविध ख़बरें

दिल्ली बुलावे पर जाएंगे विधायक रिकेश—26 को भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा संग विशेष भोज में करेंगे सहभागिता

       भिलाई नगर।‌ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निमंत्रण पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन 26 नवंबर को दिल्ली रवाना होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली अप्रत्याशित विजय पर भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रभारियों के भोज कार्यक्रम में सेन शामिल होंगे।‌

       बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय से भाजपा में हर्ष की लहर है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा से प्रवेशी प्रभारी की भूमिका में थे। उनके प्रभार की अमनौर और औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार विजय दर्ज की है। चुनाव के दौरान सेन की सामाजिक बैठकें और मतदाताओं से धुआंधार जनसम्पर्क ने दोनों ही विधानसभा में भाजपा के वोट बैंक में बढ़ोत्तरी के साथ युवाओं का व्यापक समर्थन भी मिला। केंद्र और एनडीए नेतृत्व से बिहार के लगातार विकास को सेन ने अपनी टीम के साथ बखूबी मतदाताओं तक पहुंचाया।

       रिकेश सेन ने कहा कि बिहार में एनडीए की शानदार जीत बीजेपी की लीडरशिप की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी की लोगों के हक में काम करने वाली नीतियों पर मुहर लगाई है। पीएम मोदी की सरकार ने देश में गरीबों के लिए घर, सभी के लिए शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज और 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज जैसे कल्याणकारी कार्य किए हैं। इसी कारण बिहार में बीजेपी‑एनडीए की सरकार बनी और भाजपा देश में लगातार चुनावी जीत हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि “लगातार जीत की परंपरा, पीएम मोदी की गरीब‑कल्याण योजनाओं के तहत देश को लोगों की तरफ से सुरक्षित करने के अभियान पर मुहर है।”

Related Articles

Back to top button