विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गयी

भिलाई- भगवान् विश्वकर्मा जी की जयंती 17 सितंबर को सरस्वती विहार अंग्रेजी माध्यम स्कूल,हाउसिंग बोर्ड, में धूमधाम से मनाई गई।भगवान विश्वकर्मा को ब्रम्हा का सातवां पुत्र कहा जाता है। भगवान् विश्वकर्मा को संसार का निर्माता,देवताओ का वास्तुकार तथा विश्व का प्रथम इंजीनियर भी कहा जाता है।सरस्वती विहार परिवार ने हवन पूजन कर भगवान् विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण के पश्चात सभी पुरुष और महिला कर्मचारियों को स्कूल यूनिफॉर्म और मिठाई का वितरण किया गया।
इस इस अवसर पर विजय चौधरी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निशा चौधरी,रामजी साहू,शंभू नाथ शाह,अजय केडिया, दिनेश पुरवार,कैलाश नगर स्कूल की उप प्राचार्य श्रीमती शैल तिवारी,सरस्वती विहार की प्राचार्य श्रीमती मिठू चंदा,उप प्राचार्य श्रीमती सुखविंदर कौर,विमलेश तिवारी,राजेंद्र सावरकर,सुशील गुप्ता,गिरिजा शंकर सिंह आदि सहित सरस्वती विहार स्कूल के शिक्षक और गैर शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित था ।
The post विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गयी appeared first on Pramodan News.



