Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुरविविध ख़बरें

वैशाली नगर की बेटियों को विधायक रिकेश सेन का बड़ा उपहार : मात्र 1रु. में होगा ब्राइडल मेकअप और मेहंदी

8 मार्च ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ से शुरू होगी योजना, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रतिष्ठित मेकअप आर्टिस्ट और मेहंदी कलाकार देंगे अपनी सेवाएं

विधायक कार्यालय में 2 अप्रैल से मात्र ₹1 में मिलेगा पावर वाला चश्मा

​       भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने अपनी विधानसभा की बहनों और बेटियों के लिए एक और अभूतपूर्व जन-कल्याणकारी घोषणा की है। रविवार रात्रि 8 बजे की गई इस घोषणा के तहत, अब विधानसभा क्षेत्र की मध्यमवर्गीय और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में मेकअप और मेहंदी का भारी-भरकम खर्च विधायक की पहल से समाप्त हो जाएगा।

​       विधायक रिकेश सेन ने इस घोषणा के साथ ही कहा कि एक पिता के लिए बिटिया और भाई के लिए बहन की शादी खुशी का अवसर होती है लेकिन महंगे खर्चों की चिंता उस खुशी को कम कर देती है। मेरी कोशिश है कि वैशाली नगर की किसी भी बेटी का श्रृंगार धन के अभाव में अधूरा न रहे। यह मात्र एक योजना नहीं, बल्कि अपनी विधानसभा की बहनों के प्रति मेरा सम्मान और स्नेह है।

शादी के खर्चों में मिलेगी राहत

​       विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सामान्यतः एक दुल्हन का मेकअप 20,000 से 25,000 और मेहंदी का खर्च 1,000 से 5,000 रूपये के बीच आता है। आगामी 8 मार्च 2026 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) से वैशाली नगर विधानसभा की बेटियों के लिए यह दोनों सुविधाएं मात्र 1-1 रूपये के टोकन शुल्क पर उपलब्ध होंगी।

 ​प्रतिष्ठित आर्टिस्ट्स करेंगे श्रृंगार

​       दुल्हन का श्रृंगार और मेहंदी भिलाई के नामचीन और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट्स द्वारा किया जाएगा। यह योजना विशेष रूप से वैशाली नगर विधानसभा के उन जरूरतमंद परिवारों के लिए है जिनके घर में विवाह का आयोजन है तथा वे वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी हैं।योजना का लाभ लेने के लिए परिवारों को विवाह तिथि से 15 दिन पूर्व जीरो रोड, शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में सूचना देकर अपना टोकन प्राप्त करना होगा।

सेवा का केंद्र बना वैशाली नगर विधायक कार्याल

​       विधायक रिकेश सेन द्वारा पहले से ही कई जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें ‘शक्ति योजना’ के तहत घरेलू कामकाजी 22 हजार महिलाओं ने पंजीयन कराया है। श्रीराम रसोई, फ्री ब्लड टेस्ट में 31 तरह की जांच, कंबल बैंक, 1 रूपये में एक्स-रे, सोनोग्राफी, हेलमेट बैंक जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ​साथ ही, आगामी 2 अप्रैल से विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मात्र 1 रूपये में पावर वाला चश्मा उपलब्ध कराने की नई योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। ​विधानसभा के हर वार्ड को बेहतर बनाने स्कूटी से विधायक रिकेश सेन वार्ड की गलियों तक पहुंच रहे हैं।

​       पिछले दो वर्ष के भीतर विधानसभा क्षेत्र में हर सामाजिक संगठनों के लिए स्वयं का भवन, विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए डोम शेड, शासकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र को और बेहतर बनाना, स्केटिंग ग्राउंड, स्वीमिंग पूल, ओवरब्रिज निर्माण, बाजारों का कायाकल्प सहित इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी उनकी जनोपयोगी पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। विधायक रिकेश सेन द्वारा 1 रूपये में बहन-बेटियों के मेकअप-मेंहदी की व्यवस्था करना परिवारों में विवाह के बोझ को कम कर उनकी खुशियों में सहभागी बनना है।

Related Articles

Back to top button