वैशाली नगर को 300 करोड़ की सौगात, विधायक रिकेश के प्रयास से कराये जाएंगे विकास के कई बड़े कार्य

भिलाई नगर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रस्तुत नवीन बजट 2026-27 वैशाली नगर विधानसभा के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला साबित हुआ है। विधायक रिकेश सेन की सक्रियता और जनसेवार्थ विजन के फलस्वरूप वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को बजट में शामिल किया गया है। इस भारी-भरकम राशि से न केवल क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि भिलाईवासियों को यातायात के दबाव से मुक्ति और सुगम आवागमन की सौगात मिलेगी।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति: तीन नए फ्लाईओवर बनाये जायेंगे
विधायक रिकेश सेन की विशेष पहल पर शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए तीन बड़े फ्लाईओवर के निर्माण को बजट में स्थान दिया गया है।
आपको बता दें कि गदा चौक से सुपेला चौक तक फ्लाईओवर, बघवा मंदिर से कर्मा चौक तक फ्लाईओवर, केपीएस अग्रसेन चौक से नेहरू नगर चौक तक फ्लाईओवर के निर्माण को बजट में शामिल किया गया है।
इन ओवरब्रिजों के निर्माण से वैशाली नगर की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और घंटों के जाम से जनता को स्थायी राहत मिलेगी।
कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
विधायक रिकेश सेन के प्रयास से बजट में शामिल अन्य प्रमुख कार्यों में सड़कों का चौड़ीकरण और नई सड़कों का जाल बिछाना शामिल है जो क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देंगे
जुनवानी अवंती बाई चौक से छावनी चौक तक 9 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, जुनवानी-कोहका कुरूद मार्ग एवं कोसानाला से कुटेलाभाठा मार्ग का नवनिर्माण होगा।
जुनवानी-कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरूद बस्ती और सुंदर विहार कॉलोनी तक सड़क निर्माण अत्यंत आवश्यक रहा है।वैशाली नगर विधानसभा में जेवरा सिरसा से खपरी, कोहका एवं सूर्या मॉल मार्ग सहित अनेक प्रमुख मार्ग आधुनिक लाइटों से जगमगाएंगे।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हमारा लक्ष्य वैशाली नगर को एक आदर्श विधानसभा बनाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजी के नेतृत्व में ‘सुशासन’ का यह बजट भिलाई की जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला है। वैशाली नगर विधानसभा में 300 करोड़ के ये कार्य केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि विकसित भिलाई के संकल्प को मूर्तरूप देने की दिशा में बढ़ाए गए मजबूत कदम हैं।
जनसेवार्थ निरंतर प्रयास
विधायक रिकेश सेन द्वारा विधानसभा की बुनियादी समस्याओं को शासन के समक्ष प्रखरता से रखने के कारण ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यह बजट दर्शाता है कि विधायक के नेतृत्व में वैशाली नगर की जनता के लिए ‘बेहतर भिलाई-सुगम भिलाई’ का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। इन कार्यों के प्रारंभ होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
The post वैशाली नगर को 300 करोड़ की सौगात, विधायक रिकेश के प्रयास से कराये जाएंगे विकास के कई बड़े कार्य appeared first on Pramodan News.
