श्रीशंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिजिटल शिक्षा के पाठ्यक्रम किये गये शामिल
भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आज के समय में बढ़ती डिजिटल शिक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके विभिन्न पाठ्यक्रम एवं सर्टिफिकेट कोर्स शामिल किए गए है। इन पाठ्यक्रमों को शिक्षण में ए.आई. क्लाउड और डिजिटल लर्निंग को प्रोत्साहित करना है,जो आज के रोजगार क्षेत्रों की बढ़ती मांग है।
विश्वविद्यालय में इसके लिए गूगल कैंपस 2.0 जैसी पहल प्रारंभ हुई हैं जो विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित नही रखती, बल्कि उन्हें ए. आई, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल तकनीकों में दक्ष बनाकर उद्योग की आवश्यकताओ के अनुरूप तैयार करती है। इससे उनकी रोजगार क्षमता, नवाचार की सोच और व्यावसायिक क्षमता बढ़ती है।
विश्वविद्यालय के टेक्निकल कैंपस के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर डॉ. मोनिका श्रीवास्तव बताती है कि विद्यार्थी गूगल क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीकों से जुड़ी नई स्किल्स सीख सकते हैं, जो रोजगार के लिए उपयोगी हैं।विश्वविद्यालय में कई गूगल के प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रम उपलब्ध है। जो आपके कैरियर के लिए मजबूत आधार बनाते है।
डॉ. श्रीवास्तव का कहना है कि उद्योगों में ए.आई. और क्लाउड विशेषज्ञों की बढ़ती मांग को देखते हुए ऐसे कौशल छात्रों को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप की संभावनाओं को बढाते है।इन पाठ्यक्रमों के संबंध में डा प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गूगल की कैंपस 2.0आधारित शिक्षा,क्विज,प्रश्नोतर जैसी सुविधाएं पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाती हैं। वहीं वर्कस्पेस जैसी डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रोजेक्ट, असाइनमेंटऔर टीमवर्क करना आसान हो जाता है।
विश्वविद्यालय में 51 गूगल कॅरियर सर्टिफिकेट कोर्स निः शुल्क उपलब्ध हैं तो वहीं 14 प्रसिद्ध कंपनियों के द्वारा प्लेसमेंट का अवसर भी उपलब्ध होगाविश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ स्मिता सेलेट ने कहा कि विधार्थियों को ए आई आधारित तकनीकी ज्ञानउनके भविष्य के करियर के लिए मील का पत्थर होगा। इसके अंतर्गत डेटा एनालिटिक्स, डेटा मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, यू एक्स डिजाइन, सायबर सिक्युरिटी, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स बेहतर रोजगार के अवसर देंगे।
विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सोनू अग्रवाल ने बताया की कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट कोर्स की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, वही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने डिजिटल कैंपस के माध्यम से सर्टिफिकेट कोर्स का लाभ लिया है।विश्वविद्यालय में बी.टेक के पाठ्यक्रम में ए.आई, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और सायबर सिक्योरिटीज, स्पेशलाइजेशन उपलब्ध है जो आज के समय में रोजगारोन्मुखी है।
The post श्रीशंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिजिटल शिक्षा के पाठ्यक्रम किये गये शामिल appeared first on Pramodan News.