सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 16 नक्सलियों के शव बरामद,दो जवान हुए घायल जिनकी हालत खतरे से बाहर है

मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल हुए।घायल जवानों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है
सुकमा-दिनांक 28.03.2025 को जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी सुकमा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी।अभियान के दौरान आज दिनांक 29/03/2025 के सुबह 08 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है lमुठभेड़ स्थल से 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं lमुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है।मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद किये गए है।आस पास के क्षेत्र में अभी गश्त व सर्चिंग अभियान जारी है ।
The post सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 16 नक्सलियों के शव बरामद,दो जवान हुए घायल जिनकी हालत खतरे से बाहर है appeared first on Pramodan News.