सुरक्षा की घंटी—मोबाइल पर बज रहा बीप अलर्ट, सरकार कर रही बड़ी टेस्टिंग

रायपुर। मोबाइल पर अचानक आने वाला तेज बीप वाला अलर्ट दरअसल किसी खतरे का संकेत नहीं, बल्कि एक टेस्टिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। यह अलर्ट National Disaster Management Authority (NDMA) और Department of Telecommunications (DoT) द्वारा देशभर में शुरू किए गए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की जांच के लिए भेजा जा रहा है।
इस टेस्टिंग का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति—जैसे बाढ़, भूकंप या चक्रवात—में लोगों तक तुरंत और एक साथ सूचना पहुंच सके। इसके लिए सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे किसी खास क्षेत्र के सभी मोबाइल फोनों पर रियल-टाइम अलर्ट भेजा जा सकता है।
ऐसे अलर्ट आने पर घबराने की जरूरत नहीं है और न ही किसी तरह की कार्रवाई जरूरी है। कई बार एक ही मैसेज बार-बार दिखाई दे सकता है, क्योंकि अलग-अलग मोबाइल टावरों के जरिए सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही होती है।



