स्वर्गीय दिनेश सेन की शोक सभा में शामिल होने भिलाई आ रहे केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर
भिलाई नगर-वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश सेन (जिनका आकस्मिक निधन बीती 17 मई को हो गया था) की आत्म-शांति के लिए आयोजित शोक सभा में शामिल होने देश के केंद्रीय राज्यमंत्री भिलाई पहुंच रहे हैं।भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं, जिसके तहत वे भिलाई में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम (शोक सभा) में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।राज्य शासन के शिष्टाचार विभाग द्वारा केंद्रीय मंत्री के इस आधिकारिक प्रवास का मिनट-टू-मिनट प्रोटोकॉल और रूट चार्ट जारी कर दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री 30 मई,शनिवार दोपहर 12:10 बजे नई दिल्ली से एअर इंडिया की फ्लाइट द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा, जहां से वे सीधे राज्य अतिथि गृह रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे वे राज्य अतिथि गृह में ही राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे।
शाम 4:30 बजे समीक्षा बैठक के उपरांत वे सड़क मार्ग द्वारा रायपुर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री भिलाई पहुंचेंगे, जहां वे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास और लोकांगन स्थित सभा में शामिल होकर स्वर्गीय दिनेश सेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।
रात 8 बजे भिलाई के स्थानीय कार्यक्रम के बाद वे वापस रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। 31 मई (रविवार) सुबह 8:25 बजे केंद्रीय मंत्री रायपुर एयरपोर्ट से वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
केंद्रीय मंत्री को भारत सरकार द्वारा वाय कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। राज्य शिष्टाचार अधिकारी द्वारा कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर एवं दुर्ग के पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों को पत्र जारी कर केंद्रीय मंत्री के संपूर्ण प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सुयोग्य वाहन, आवास और सुचारू प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
The post स्वर्गीय दिनेश सेन की शोक सभा में शामिल होने भिलाई आ रहे केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर appeared first on Pramodan News.