Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ा केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग, शिक्षकों ने बताई महत्ता

Durg KV के प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने कहा कि देश भक्ति के प्रति जागृत करता है हमारा तिरंगा

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग (KV, Durg) में आज यानी बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से शिक्षकों को जोड़ा गया। KV Durg के प्रिंसिपल उमाशंकर मिश्र ने खुद शिक्षकों क तिरंगा वितरित किया। उन्होंने सबसे ज्यादा टीचर्स को तिरंगा ध्वज देकर इस अभियान से संलग्न किया। प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने बताया कि तिरंगा एक एहसास है। एक अनुभूति है, जो मन में देश भक्ति की जज्बातों को पैदा करता हैं। बच्चे, बूढ़े, युवा, महिलाएं, अधेड़, किशोर सभी देशभक्ति के रंग में रंगे चुके है। हम सबका कर्तव्य है कि हम देश को प्रथम समझें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम का संयोजन करते हुए डॉ.अजय आर्य ने कहा कि तिरंगा ध्वज हम सबको एक होने की अनुभूति करती है। पूर्ण ग्राम हम सब भारत माता की संतान है और हम सबको भेदभाव भुलाकर देश का नागरिक होने का कर्तव्य निभाना चाहिए।

कार्यक्रम में एमके.बोरकर, आशुतोष सिंह, एमके.भारद्वाज, श्वेता भरे, राहत तस्लीम, तोशन लाल साहू, डॉ.अजय आर्य, शहनाज, सतीश धीवर, करुणा संकरी, रचना पाल, डॉ.श्रावणी सिंह, पुष्पा बड़ा, उषा शर्मा, शीला चाको, पुरुषोत्तम साहू, एसके.चतुर्वेदी, डीके यादव सहित अन्य गुरुजनों ने हिस्सा लिया। राष्ट्र ध्वज उपलब्ध करवाने वाले नरेश शर्मा की जमकर प्रशंसा की गई।

क्या है ‘हर घर तिरंगा अभियान’

उल्लेखनीय है कि देश की स्वतंत्रता के पहले स्वतंत्रता दिवस के सुअ‌वसर पर देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा हैं। इस महापर्व को 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाना हैं। यह नौ अगस्त 2024 से आरंभ हो चुका हैं, जो करीब सप्ताह भर चलेगा। इस महा अभियान के अंतर्गत हरेक नागरिक को अपने घर पर ही तिरंगा फहराने के प्रति प्रोत्साहित और प्रेरित किया जा रहा हैं।

The post ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ा केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग, शिक्षकों ने बताई महत्ता appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button