Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेश

हर जरुरतमंद को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

दिवंगत विद्युत कर्मी की पत्नी को सौंपा 4 लाख का चेक

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का त्वरित समाधान

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को ग्वालियर के सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। उन्होंने मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत दतिया के दिवंगत कर्मचारी सानू ख़ान की पत्नी को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में करने की बात कही।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन सुनवाई में जरुरतमंद महिलाओं को तत्काल राशन दिलाने के निर्देश के साथ ही वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन तथा मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि ग्वालियर बदल रहा है। शहर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ वातावरण, अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना ही शासन की प्राथमिकता है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आहवान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में यह कदम स्वच्छता, सुरक्षित जल और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Articles

Back to top button