हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल-सीएम के हाथों 68 को मिली पीएचडी की उपाधि, 48 को गोल्ड मेडल

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। राज्यपाल रमेन डेका औऱ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। बीआईटी के सभागार में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में 68 विद्यार्थियों को शोध उपाधि और 48 विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओ में प्रावीण्य सूची में प्रथम आने पर स्वर्ण मंडित पदक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सम्भाग आयुक्त एसएन राठौर, आईजी आरजी गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेंद्र शुक्ला, कुलपति अरुणा पलटा, कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इन महानुभावों के नाम पदक
यूनिवर्सिटी में देश, दुनिया और अंचल के महानुभावों के नाम स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसमें सबसे प्रमुख है पद्मश्री डा.बीआर.अंबेडकर, डा.सीताराम शुक्ला स्मृति, अभिषेक मिश्रा स्मृति आदि के नाम स्वर्ण पदक दिया जाएगा, जिनके नाम से दानदाओं ने विश्वविद्यालय में सहयोग दिया है।
भिलाई-दुर्ग की प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा.लक्ष्मी शुक्ला अपने पति और जाने-माने चिकित्सक डा.सीताराम शुक्ला के नाम से स्वर्ण पदक के लिए राशि दान की है। डा.सीताराम शुक्ला की स्मृति में विधि (LAW) सब्जेक्ट का स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
The post हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल-सीएम के हाथों 68 को मिली पीएचडी की उपाधि, 48 को गोल्ड मेडल appeared first on Suchnaji.



