Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

कुल्हाड़ीघाट मुठभेड़ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया: ‘नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प’

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के नक्सलवाद खात्मे के संकल्प को बल

सुरक्षाबलों की बहादुरी को मुख्यमंत्री ने किया सलाम

       रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही भीषण मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया दी है। रविवार रात से अब तक जारी इस अभियान में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती:

       मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प को सुरक्षाबलों ने अपनी बहादुरी से मजबूती दी है। “हमारी डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त राज्य बनेगा।”

सुरक्षाबलों की सराहना:

       मुख्यमंत्री ने जवानों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा, “सुरक्षाबलों की यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी वीरता को सलाम करता हूं।” उन्होंने सुरक्षाबलों को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी और अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।

डबल इंजन सरकार का वादा:

       मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र के साथ मिलकर नक्सलवाद उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करेगी। यह मुठभेड़ और सुरक्षाबलों की सफलता नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button