Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर बुधवार को ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि से निकालेंगे तिरंगा यात्रा

ग्वालियर

समाज के हर व्यक्ति को गौरव की अनुभूति कराकर राष्ट्र के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता व संघर्ष के संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर 14 अगस्त को सुबह 9 बजे से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुवाई में ग्वालियर में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से प्रारंभ होगी तथा ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए फूलबाग गांधी उद्यान पर पहुंचेगी।

तिरंगा यात्रा का ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से पड़ाव, लक्ष्मणपुरा, स्टेट बैंक चौराहा, हजीरा, किला गेट, घासमंडी चौराहा, कोटेश्वर, मोहिते गार्डन, संत कृपाल सिंह आश्रम, बहोड़ापुर चौराहा, कटी घाटी, गेंडे वाली सड़क, शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग गांधी उद्यान पर पहुंच कर समापन होगा।

 

The post ऊर्जा मंत्री श्री तोमर बुधवार को ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि से निकालेंगे तिरंगा यात्रा first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button