भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार पहुंचे ईडी वर्क्स राकेश कुमार के पास, पढ़िए क्या बात हुई…

- भिलाई इस्पात संयंत्र कांट्रेक्टर एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने बीएसपी प्रबंधन से अपनी मांगों को पूरी करने की मांग की।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के स्थानीय ठेकेदार अपनी समस्याओं को लेकर ईडी वर्क्स के पास पहुंच गए हैं। बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार से भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) कांट्रेक्टर एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी (Contractor and Labor Welfare Society) के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा
प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी निदेशक वर्क्स एरिया राकेश कुमार से सौजन्य भेंट कर कांट्रेक्टर और लेबर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके समाधान की मांग की। लगभग दो घंटे तक चली इस चर्चा में ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने सभी कांट्रेक्टर से सुरक्षा को सर्वोपरि मान कर ही कार्य को क्रियान्वित किए जाने का आग्रह किया।
ये खबर भी पढ़ें: कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार में स्मृति चिन्ह, डिनर सेट, प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र और मिला मिठाई का कूपन
सोसायटी द्वारा रखी गई सभी मांगों के समाधान हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सीजू एंथोनी, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, नवीन,राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वीके बाबू उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले ध्यान दें
बता दें कि पूर्व में भिलाई इस्पात संयंत्र कांट्रेक्टर एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी की आमसभा में भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) प्रबंधन द्वारा एक तरफा मनमानी किए जाने का आरोप लगाया गया था। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा श्रमिकों की भागीदारी की बात को नजर अंदाज करने का आरोप लगा था। टेंडर में ही न्यूनतम वेज के प्रावधान से लेकर क्वाटर, चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी फायर ब्रिगेड ने क्वालिफिकेशन बेस्ड कॅरियर ग्रोथ सर्कुलर मानने से किया इन्कार, दमकल कर्मियों को हर माह नुकसान
The post भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार पहुंचे ईडी वर्क्स राकेश कुमार के पास, पढ़िए क्या बात हुई… appeared first on Suchnaji.



