Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

जामुल के विकास में जनप्रतिनिधि दलगत भावना से उठकर दे रहे है सहयोग

जामुल- नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र के विकास में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के साथ इस विकास यात्रा में समस्त जनप्रतिनिधि सहयोग देकर दलगत भावना को परे रख जामुल के विकास को प्राथमिकता देते हुए एकता का परिचय दे रहे है। न.पा. अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बाताया कि हमारे नगर पालिका का वार्ड क्र. 16 का व्यस्तम मार्ग जिस पर से हमारे हजारों मजदुर साथी अपने कार्य पर जाते हैं। जो इंडस्ट्रीयल एरिया हथखोज तक जाता है,उस मार्ग का बीटी रोड निर्माण कार्य 60 लाख रूपये की लागत से प्रारंभ हुआ है,और नगर पालिका कार्यालय का संधारण-उन्नयन का कार्य 20 लाख रू. की लागत से हो रहा है।ऐसे ही शासकीय महाविद्यालय के पास मुख्यनाला तक,नाला निर्माण का कार्य 50 लाख रूपये की लागत से हो रहा है। जामुल के ह्रदय स्थल रावण भाठा में 100 फीट उचा तिरंगा झंडा लगाने का कार्य 20 लाख रू.की लागत से किया जा रहा है।एवं वार्ड क्र. 14 में 12 लाख रू.की लागत से बैंटमिंटन कोर्ट बनने जा रहा है। यह सभी कार्य कुल 01 करोड 62 लाख रूपये की  लागत के है। अध्यक्ष ने कहा,हम आगे भी एकमत होकर जामुल में सभी वर्ग के लिये विकास के सभी कार्य करेंगे,जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष सुनिता चन्नेवार,पार्षदण सबीहा करीम खान, खम्हन ठाकुर, रेखराम बंछोर, सरोजनी चन्द्राकर, दीपक गुप्ता, संजय देशलहरा, अश्वनी साहू, निशा चन्नेवार, सीमा यादव, रामप्यारी वर्मा, कविता विश्वाल, रामदुलार साहू, के राजू, चुम्मन वर्मा, दुर्गा वैष्णव, तिलेश्वर देवांगन, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी, उपअभियंता सचिन भागवत, के एन ताम्रकार लोक निर्माण विभाग के कर्मचारीगण रामू देवांगन, वेदांत वर्मा, प्रकाश दास मानिकपुरी सहित पालिका क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थें।

The post जामुल के विकास में जनप्रतिनिधि दलगत भावना से उठकर दे रहे है सहयोग appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button