Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने झाझाडीह से नवागढ़ तक सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ




रायपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिला के विकासण्ड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत झाझाडीह से नवागढ़ सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री बघेल को खुमरी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। 6 करोड़ 87 लाख 12 हजार रूपए की लागत से बन रही यह सड़क धनगांव, झाझाडीह और हेमावंद से नवागढ तक साढे़ छह किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण होगा। इसमें पुल-पुलिया कार्य शामिल है। इस सड़क के बन जाने से आस-पास के ग्रामीणों को नवागढ़ आने-जाने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक सेवी सर्वश्री अजय साहू, तानसेन पटेल, राजेश जैन, राजेश दत्त दुबे, संतोषपुरी गोस्वामी, विमल सोनी, सियाराम सप्रे, सरपंच श्रीमती प्रतिमा सागर बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।







Previous article47 वाँ राउत नाचा महोत्सव: गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम


Related Articles

Back to top button