Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

पीड़ित परिजनों से मिले विधायक देवेंद्र यादव, परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई-भिलाई नगर विधायक देवेंद्र, सर्व यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से​ मिलने गए। उनसे मिलकर उनका दुख बांटा और उन्हे आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा यादव समाज उनके साथ है। यादव समाज की ओर से शासन से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक यादव ने कहा कि यह इतनी दुखद घटना है, जिसके बारे में सोंच कर ही रूह कांप जाती है। उस मासूम बच्ची के साथ बड़ी हैवानियत हुई है। परिवार न्याय चाहता है। लेकिन परिवार पुलिस और प्रशासन की अबतक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। परिवार ने बताया कि पुलिस महिलाओं को रात में उठाकर ले गयी। कई लोगों के साथ मारपीट भी की है। एक बच्ची को खूब डराया और धमकाया भी है। प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है कि वे पीड़ित परिवार को अपने कार्रवाई से संतुष्ट करें। उन्हे न्याय दिलाए। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि परिवार चाहता है कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई करें। इसके लिए परिवार ने पत्र भी शासन प्रशासन को भेजा है। जब पीड़ित परिवार को सीबीआई पर भरोसा है, तो सीबीआई से जांच कराने में क्या परेशानी है।

The post पीड़ित परिजनों से मिले विधायक देवेंद्र यादव, परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button