Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को कलेक्टर ने दी 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

दुर्ग जिले के दो निवासियों की मौत पर परिजनों को मिली राहत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत सहायता राशि स्वीकृत

       दुर्ग। कलेक्टर ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.एस.सी.एल. कालोनी स्टेशन मरोदा वार्ड तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्री डिबरू आलडा की विगत 14 जनवरी 2023 को आग से जलने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड 64 नेवई बस्ती तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री रवि निषाद की विगत 25 सितम्बर 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

       कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. डिबरू आलडा के भाई श्री विश्वनाथ आलडा को एवं स्व. श्री रवि निषाद के पिता श्री छबिलाल निषाद कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button