श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने ‘फील परमार्थम’ में बांटी खुशियां
भिलाई-शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों का विकास भी है। ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। ये उद्गार श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिरी के कुलाधिपति आई. पी. मिश्रा ने व्यक्त किए। जब विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का दल सामाजिक सेस्था’ फील परमार्थम” पहुंचा जहां बेसहारा वृद्ध और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को सेवा के उद्देश्य से संस्था के द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार को देखने और सेवा करने का अवसर मिला।
विश्वविद्यालय परिवार ने वहां निवासरत लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके साथ समय बिताकर सुख-दुखः साझा किया।कार्यक्रम के दौरान विधार्थियों ने गीत संगीत एवं नृत्य की आर्कषक प्रस्तुतियां दी, जिससे वातावरण भावनात्मक और उत्साह पूर्ण हो गया। संस्था में निवासरत लोगों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। विश्वविद्यालय परिवार द्वारा आवश्यक सामाग्री, दवाइयां भी भेंट की गयी।
श्री गंगाजली एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. जया मिश्रा स्वयं शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ वहां मौजूद रहीं, उन्होने बताया कि यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि संवेदनाओं से भरी एक पहल थी, जहां शिक्षा और समाजसेवा का सुंदर संगम दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने गीत संगीत और नृत्य के माध्यम से माहौल को जीवंत बना दिया। कुछ ही पलों में वहां का वातावरण खुशनुमा हो गया।
वहां निवासरत रजनी ने गीत गाकर अपनी मधुर आवाज से चार चाँद लगा दिए और सभी का मन मोह लियाकार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सी. ई. ओ रुद्रांश मिश्रा ने फाउंडेशन में रह रहे लोगो से आत्मीय बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना।
फील परमार्थम फाउंडेशन के अमित राज ने बताया कि मानव सेवा के लिए यह फाउंडेशन 2018 से असहाय लोगों को नया जीवन देने का कार्य कर रहा है, जहां वर्तमान में 92 लोग रह रहे हैं जिनकी सेवा फाउंडेशन के द्वारा की जा रही है।45 लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने का भी कार्य किया है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी हैं। यह पहल यह दर्शाती है कि जब शिक्षा संस्थान समाज से जुड़ते हैं, तो एक नई शुरुवात होती है।
युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग करना जहाँ प्रमुख कर्तव्य है वहीं ऐसे संस्थानों को सम्मान व प्रोत्साहन मिलता है। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों, के साथ शिक्षक एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों की उपस्थिति से सेवा, संवेदना और सम्मान का संगम दिखाई दिया। इस मुलाकात ने जहां भावनात्मक साथ के अलावा अपनापन भी वहां निवासरत लोगों को महसूस कराया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य से जुड़े रहने का संकल्प लिया। संस्था फील परमार्थम ने विश्वविद्यालय परिवार के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया है।
The post श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने ‘फील परमार्थम’ में बांटी खुशियां appeared first on Pramodan News.