Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

भिलाई में मां बम्लेश्वरी मंदिर के कारीडोर की झलक हुई वायरल, वैशाली नगर विधायक ने निर्माण का  लिया था संकल्प

भिलाई नगर- विगत 7 अप्रैल को चैत्र नवरात्र में नवमीं तिथि की रात्रि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सेक्टर-6 स्थित मां जगदंबा (बम्लेश्वरी) मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता को सोने का टीका चढ़ा कर इस मंदिर में कारीडोर निर्माण का संकल्प लिया था। जिसका कार्य शुरू हो गया है। बहुत जल्द जब भक्तगण माता के दर्शन करने इस मंदिर में पहुंचेंगे तो बेहतरीन साज सज्जा के साथ यहां कारीडोर मिलेगा जिसकी झलक विधायक रिकेश सेन ने आज अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर दिखाई है। इस भव्य कारीडोर का विडियो देख भक्तों में हर्ष का माहौल है और वे इसे विधायक रिकेश सेन की अद्भुत पहल बता रहे हैं।

खास बात यह है कि बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-6 स्थित इस मंदिर में केवल दुर्ग ही नहीं बल्कि प्रदेश, देश और विदेश में बसे देवी भक्तों की आस्था है। यहां अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाते रहे हैं। सेक्टर 6 के पोस्ट ऑफिस कॉलोनी के अंदर स्थित मां जगदम्बा मंदिर में डोंगरगढ़ वाली माता बम्लेश्वरी की प्रतिमा स्थापित है।

विधायक रिकेश सेन भी लंबे समय से यहां माता के दर्शन को मंदिर आते रहे हैं। भिलाई के सेक्टर 6 में स्थित बम्लेश्वरी माता मंदिर भक्तों के लिए एक पवित्र और आस्था से भरा स्थान है। यह मंदिर माता रानी के भक्तों के लिए आस्था और शांति का प्रतीक है। नवरात्रि और विशेष त्यौहारों के दौरान यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला और भक्तिमय माहौल इसे भिलाई के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बनाता है।

सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर की तरह सेक्टर-6 इस मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। हाल ही में विधायक रिकेश सेन ने हनुमान मंदिर प्रांगण को भव्य और सुंदर बनाया है। उसी दौरान उन्होंने सेक्टर-6 माता बम्लेश्वरी को स्वर्ण टीका अर्पित करने के दौरान यहां एक बेहतरीन कारीडोर की आवश्यकता महसूस की और इस कार्य को करवाने का संकल्प उन्होंने लिया था।

The post भिलाई में मां बम्लेश्वरी मंदिर के कारीडोर की झलक हुई वायरल, वैशाली नगर विधायक ने निर्माण का  लिया था संकल्प appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button