Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से नागरिकों ने की भेंट मुलाकात, बीईसी मजदूरों ने वेतन दिलाने पर किया सम्मान

हुडको मांगलिक भवन का निर्माण जल्द पूरा करने दिया निर्देश

       भिलाई। भिलाई नगर विधायक  देवेंद्र यादव ने आज आम जनता से मुलाकात कर सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और समाधान की उम्मीद जताई।

       विशेष रूप से बीईसी कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने विधायक यादव का सम्मान किया। वर्षों से ग्रेच्युटी जैसी लंबित राशि को लेकर संघर्ष कर रहे इन मजदूरों को हाल ही में सफलता मिली है। यूनियन की एकजुटता और सतत प्रयासों से उन्हें उनकी मेहनत का हक मिला। इस अवसर पर उन्होंने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके समर्थन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन बड़े हर्ष का दिन है। यूनियन अध्यक्ष आदित्य सिंह के नेतृत्व में पूरे मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी गई और सफलता मिली है। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद व्यापित करता हूं।

       खुर्सीपार क्षेत्र से आए कुछ नागरिकों ने विधायक को बताया कि उनके मकान सिवरेज निर्माण कार्य के चलते टूटने की स्थिति में हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करे।

       विधायक देवेंद्र यादव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि कल सोमवार को वे कलेक्टर कार्यालय जाकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए दबाव बनाएंगे।

       इस मुलाकात में लोगों की सक्रिय भागीदारी और जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जो लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद को दर्शाती है।

हुडको पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव

       लोगों से मुलाकात करने के बाद भिलाई नगर विधायक हुडको क्षेत्र का दौरा करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज की बड़ी समस्या है।वर्षों से हुए इस समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के दिनों में सड़क और नाली का पानी लोगों के घरों में और गलियों में भर जाता है इसलिए लोगों को बड़ी परेशानी होती है। विधायक ने कहा कि वे चल रही शिवराज समस्या का निराकरण कराएंगे। इसके बाद विधायक मांगलिक भवन पहुंचे. करीब एक करोड रुपए की लागत से हुडको में मांगलिक भवन मनाया जा रहा है। जिसका नाम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। यह सार्वजनिक मांगलिक भवन से इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा होगी। शादी ब्याह सगाई जन्मदिन जैसे कई आयोजन यहां किया जा सकेंगे. विधायक ने कहा कि इसका जल्द ही निर्माण कार्य पुरा किया जाएगा और इसका लोकार्पण किया जाएगा ताकि लोगों को इसका लाभ जल्दी मिल सके।

Related Articles

Back to top button