Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

SAIL Strike: कोल इंडिया, बैंक, बीमा में हड़ताल के दिन रोकना नहीं पड़ता है कर्मियों को, लड़ेंगे तो जीतेंगे जरूर

  • सेल कर्मचारियों को एकजुट करने की मुहिम।
  • बीएसपी कर्मचारियों ने खुर्सीपार गेट पर पर्चा बांटा।
  • बीएसपी की 9 ट्रेड यूनियनों ने मिलकर हड़ताल का अभियान छेड़ा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 28 अक्टूबर को 39 माह का एरियर्स भुगतान करने, भ्रामक बोनस फार्मूला रद्द करने, लंबित वेतन समझौता को जल्द पूर्ण करने, ठेका श्रमिकों का वेतन एवं बोनस आदि मांगों को लेकर एक दिवसीय औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big news: छत्तीसगढ़ कोयला और कस्टम मीलिंग घोटाले के आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट, ईडी ने कसा शिकंजा

इस हड़ताल को सफल बनाने हेतु भिलाई के 9 ट्रेड यूनियनें हड़ताल कर रहे हैं कर्मियों के साथ छोटी-छोटी बैठकें एवं मुलाकात कर चर्चा का दौर तेज हुआ है। इस दौरान संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि प्रबंधन कर्मियों का कोई भी हक एवं अधिकार थाली में सजाकर नहीं देने वाला है, हमें अपना हक लड़ कर लेना होगा “हम लड़ेंगे तो जीतेंगे जरूर” इसी आशा के साथ कर्मी स्वेच्छा से 28 अक्टूबर के हड़ताल में भागीदारी करने का मन बना रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ जॉब न्यूज: पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

कोल इंडिया में हड़ताल के दिन रोकना नहीं पड़ता है कर्मियों को

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि पिछले 8 साल के अंदर कोल इंडिया ने दो बार एग्रीमेंट कर कर्मचारियों की एकता की ताकत को साबित किया। कोल इंडिया के कर्मी हमेशा से ही संघर्षों के नए-नए कीर्तिमान रचते रहे हैं कोल इंडिया (Coal India) के यूनियन जब भी अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के अड़ियल रवैया के खिलाफ हड़ताल का आह्वान करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: हो गया धरना, अब 28 को हड़ताल, पढ़िए पूरा डिटेल

वहां के कर्मी स्वेच्छा से हड़ताल में भाग लेते हैं उन्हें हड़ताल के दिन ड्यूटी जाने से रोकना नहीं पड़ता है यही कोल इंडिया के ताकत का मूल मंत्र है।

ये खबर भी पढ़ें: रुआबांधा साप्ताहिक बाजार हटाइए मैडम, दिलाइए वृद्धा पेंशन, लोक कलाकार पेंशन

बैंक एवं बीमा के कर्मी भी स्वेच्छा से भाग लेते हैं हड़ताल में

बैंक एवं बीमा के यूनियन कर्मियों के जायज मांगों को लेकर प्रबंधन के सामने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद करते हैं जब प्रबंधन बैठकों में उनकी बातों पर सहमत होने से इनकार कर देता है तब वह अंतिम हथियार के रूप में हड़ताल का आह्वान करते हैं एवं उस आह्वान को आत्मसात करते हुए बैंक एवं बीमा में काम करने वाले कर्मी हड़ताल में भागीदारी करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील के साथ सेनेटरी पैड पर भी Bhilai Steel Plant का ध्यान, डिटेल पढ़िए श्रीमान, कीमत सिर्फ 2 रुपए

हड़ताल के दिन का तनख्वाह कटवाते हैं एवं अपने संघर्षों को जीत दिलाते हैं यही इतिहास सेल के अंदर भी रचना होगा तभी हम एरियर्स बोनस एवं अन्य लंबित मांगों को हासिल कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL राउरकेला इस्पात संयंत्र: SMS-2 ने कास्टिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button