Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

दिव्यांगजनों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर देने के लिये सरकार निरन्तर काम कर रही है : मंत्री श्री कुशवाहा

सेवा पखवाडा के तहत 130 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित

मंत्री श्री कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान के लिये सभी जिला स्तरीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन 14 नवंबर तक किया जायेगा। दिव्यांगता का जल्दी पता चलने पर बच्चे को तुरंत समुचित उपचार एवं आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है। इस पखवाड़े के तहत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी महिलाओं की जांच एवं उपचार निःशुल्क किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री श्री कुशवाह ने 130 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, ईयर मशीन, स्टिक आदि सहायक उपकरण वितरित किए गये। सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के पश्चात् मंत्री श्री कुशवाह ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती सोनाली वायंगणकर तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान के संचालक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला और अन्य अधिकारी व दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button