Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

नवरात्रि माँ अम्बे की भक्ति का पावन पर्व : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल गुजराती समाज के अष्टमी पूजन और गरबा महोत्सव में हुए शामिल
ऑपरेशन सिंदूर पर केन्द्रित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि नवरात्रि माँ अम्बे की भक्ति का पावन पर्व है, जो भक्ति में सराबोर होने का त्यौहार भी है। उन्होंने कहा कि गुजराती समाज अपनी सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के लिए देश-दुनिया में पहचाना जाता है। जहाँ गुजराती समाज होता है वहाँ गुजरात ही बस जाता है।

राज्यपाल श्री पटेल मंगलवार को गुजराती समाज भोपाल द्वारा आयोजित अष्टमी पूजन और गरबा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम “ऑपरेशन सिंदूर और स्वदेशी अभियान” की थीम पर आयोजित किया गया था।

स्वदेशी अभियान को सफल बनाने का किया आहवान

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर ने देश को गौरवान्वित किया है। सेनाओं का अद्भूत शौर्य और पराक्रम प्रत्येक भारतीय का अभिमान है। उन्होंने गुजराती समाज भोपाल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।  राज्यपाल श्री पटेल ने सभी से आहवान किया कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान का बढ़ चढ़कर हिस्सा बनें। उनके मंत्र “वोकल फॉर लोकल” से अभियान को सफल बनाने में सहभागिता करें।

राज्यपाल श्री पटेल का गुजराती समाज भोपाल के उपाध्यक्ष श्री चेतन भाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।  राज्यपाल श्री पटेल ने माँ अम्बे की आरती की। कार्यक्रम में गुजराती समाज के सदस्यों द्वारा माँ आदि शक्ति की भक्तिमय धुनों पर गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर गुजराती समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button