Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

राज्यपाल श्री पटेल ने गांधी जयंती पर की खादी उत्पादों की खरीदारी

खादी महोत्सव के तहत जवाहर चौक स्थित खादी इंडिया के शोरूम पहुँचे

कताई मशीन चलाकर खादी के उपयोग का दिया संदेश

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गांधी जयंती के अवसर पर खादी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में खादी उत्पादों की खरीददारी की। खादी महोत्सव के तहत खादी इंडिया भोपाल में प्रदर्शित खादी ग्रामोद्योग के विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने खादी निर्माण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। कताई मशीन चलाकर खादी के उपयोग का संदेश दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान की सफलता के लिए खादी के महत्व और उपयोगिता के संबंध में विजिटर्स बुक में विचार भी लिखे।

राज्यपाल श्री पटेल का शोरूम पहुँचने पर खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनायी। दीप प्रज्ज्वलन कर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button