Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिला पंचायत सचिव संगठन का प्रतिनिधिमंडल

राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में पंचायत सचिव संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संगठन द्वारा आगामी माह जंबूरी मैदान भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया। संगठन के पदाधिकारीगण ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार में संगठन के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में संगठन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, पंचायत सचिव महासंघ के अध्यक्ष श्री राजेश पटेल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री रणधीर सिंह सहित सर्वश्री सुरेश विश्वकर्मा, राजेंद्र चौधरी, रामबाबू दांगी, राम गोपाल विश्वकर्मा, रमेश दुबे, ओम प्रकाश शर्मा और महेश राठौर शामिल थे।

Related Articles

Back to top button