Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

स्वतंत्रता दिवस पर कुशवाहा पारा शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

सरपंच, जनपद सदस्य, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति

संघमित्रा कुशवाहा मंडल व प्रतीक डेवलपमेंट सोसायटी के सौजन्य से आयोजन

संघमित्रा कुशवाहा मंडल का शाइन बोर्ड स्थापना से बढ़ी कार्यक्रम की गरिमा

पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देने का रहा मुख्य उद्देश्य

       गोढ़ी। स्थानीय कुशवाहा पारा स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संघमित्रा कुशवाहा मंडल, गोढ़ी एवं प्रतीक डेवलपमेंट सोसायटी, शाखा-जंजगिरी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

       कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रही श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, सरपंच गोढ़ी तथा श्रीमती एकता साहू, जनपद सदस्य गोढ़ी। साथ ही डॉ. जी.आर. वर्मा, सांसद प्रतिनिधि, सुरेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि, एवं संघमित्रा कुशवाहा मंडल, गोढ़ी के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

       उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सदस्यों में सत्यनारायण कुशवाहा (सचिव, गोढ़ी), अजय बिक्रम कुशवाहा (उपाध्यक्ष, गोढ़ी), राजेश कुशवाहा (उपाध्यक्ष, खेरधा), रामजी कुशवाहा, अमित (मोती) कुशवाहा, रामनाथ कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, दधिबल कुशवाहा (खेरधा), अवधेश कुशवाहा (कपसदा), तथा रामअवध कुशवाहा (लिमतरा) सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

       इस अवसर पर संघमित्रा कुशवाहा मंडल, गोढ़ी का शाइन बोर्ड भी स्थापित किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

       संघमित्रा कुशवाहा मंडल के अध्यक्ष डॉ. बी.एन.एस. कुशवाहा के मार्गदर्शन और मंडल के सदस्यों के सामूहिक सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्य में मंडल के अधिकांश सदस्यों ने शारीरिक, वैचारिक, नैतिक, भौतिक और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया।

       कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और समाज में हरित क्रांति की भावना को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित अतिथियों ने वृक्षारोपण कर सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण की अपील की।

Related Articles

Back to top button