Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

भिलाई के खुर्सीपार में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन

भिलाई /भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा भारत रत्न, छत्तीसगढ़ के निर्माता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन खुर्सीपार में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के बीच मिठाई एवं केला का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजू श्रीवास्तव, जिला कार्यालय मंत्री योगेंद्र सिंह, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एस. एन. सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जोगिंदर शर्मा, सत्यम व्यास, मनजीत कुमार, विनोद विश्वकर्मा, सुदर्शन राव, शिवदास केसरी, लाल बाबू सोनी, श्रीनू राव, मेवा लाल यादव, सोनू जायसवाल, आशीष मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेम प्रकाश सिंह, हेमंत बेहरा, सतपाल सिंह, शुभम राव, राजू सिंह एवं चिट्टी बाबू की भी विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button