Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

राज्यपाल श्री पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

एक पेड़- मां के नाम” अभियान के तहत पारिजात का पौधा लगाया

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को दमोह में वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रतिमा स्थल पर “एक पेड़- मां के नाम” अभियान के तहत पारिजात का पौधा भी लगाया। उन्होंने सभी से जीवन के विशेष अवसरों पर एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजाति कार्य मंत्रालय श्री दुर्गादास ऊईके ने भी पुष्प अर्पित किए और पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल, दमोह सांसद श्री राहुल सिंह, विधायक दमोह श्री जयंत मलैया, हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीत गौरव पटेल, सागर संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, आई.जी. श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button