Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर विधार्थियों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित 

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक रंगारंग देशभक्ति के कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का हमारी आजादी में एक विशेष महत्व है।आज जब हम विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं हमारी युवा पीढ़ी विश्वस्तर पर अपने हुनर के दम पर कामयाब हैं।आज हमने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य किए हैं। हमें नौकरी देने वाले युवा तैयार करने है जिसके लिए कौशल विकास के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी को परिचित करना है।हमारी शिक्षण संस्थाएं निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ विकास कर रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन और बहु विषयक ज्ञान के समावेश से हम सशक्त और आत्मनिर्भर युवा पीढ़ी तैयार करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मेधावी विधार्थियों एवं अनुसंधान कार्य में अग्रणी शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।विभिन्न संकाय में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त विधार्थियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्नेहा सिंह को पुरस्कृत किया गया।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के 36 प्राध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया जिनके शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय एवं प्रमुख राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं तथा भारत सरकार के पेटेंट विभाग द्वारा पेटेंट प्रदान किया गया है।विधार्थियों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।सामूहिक वन्देमातरम का गान हुआ।

कार्यक्रम में टेक्निकल कैंपस के डायरेक्टर डॉ पी बी देशमुख, प्रभारी कुलपति डॉ संदीप श्रीवास्तव,कुलसचिव डॉ स्मिता सैलेट,डायरेक्टर विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थी,कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ समता देशपांडे,एवं आकांक्षा शर्मा ने किया।

The post श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर विधार्थियों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित  appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button