छोटी शुरुआत से बड़ी पहचान—शुभांगी दत्त की सफलता का सिलसिला जारी

मुंबई। ‘तन्वी द ग्रेट’ से अपने करियर की दमदार शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शुभांगी दत्त इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का ध्यान खींचा है, जिसका असर अब उन्हें मिल रहे बड़े अवॉर्ड्स के रूप में साफ दिखाई दे रहा है।
दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शुभांगी को ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला, वहीं फिल्म की कहानी को भी काफी सराहा गया। इसके बाद फरवरी-मार्च 2026 के दौरान उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक और प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला, जिसकी तारीफ अभिनेता अनुपम खेर ने भी की।
हाल ही में आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2026 में शुभांगी दत्त ने बेस्ट एक्ट्रेस (जूरी) का खिताब अपने नाम किया, जबकि उनकी फिल्म को भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिला। लगातार मिल रही ये सफलताएं इस बात का संकेत हैं कि शुभांगी दत्त इंडस्ट्री में तेजी से अपनी खास पहचान बना रही हैं।



