Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

एक बैठक, 20 फैसले: अहिवारा नगर पालिका की पीआईसी में विकास पर मुहर

      अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा, जिला दुर्ग में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को अपराह्न 4.00 बजे से अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में प्रेसीडेंट इन काउंसिल (PIC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद के सदस्यों द्वारा कुल 20 एजेंडों पर चर्चा की गई, जिन पर सर्वसम्मति से विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

      बैठक में अधोसंरचना मद के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 250.00 लाख रुपये (ढाई करोड़ रुपये) का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने पर पीआईसी सदस्यों ने सहमति दी। इसके साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई, ताकि नागरिकों को गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

      बैठक में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। नगर पालिका कार्यालय में 10 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाने के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए इसके अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। इससे न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

      इसके अलावा गौधाम योजना के संचालन को लेकर भी निर्णय लिया गया। वार्ड क्रमांक 08 में स्थित पूर्व निर्मित गौठान को गौधाम योजना के अंतर्गत संचालित करने हेतु प्रस्ताव जिला कार्यालय एवं उपसंचालक पशुधन विभाग को प्रेषित करने का निर्णय पीआईसी बैठक में लिया गया।

      नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा लिए गए इन निर्णयों को नगर के समग्र विकास, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button