Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के साथ  हुयी चर्चा में सयंत्र प्रबंधन ने विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूर्ण करने का दिया आश्वासन 

भिलाई- दिनाक 09 जुलाई को भिलाई इस्पात मजदूर संघ यूनियन के महामन्त्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में भिलाई इस्पात मजदूर संघ,मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक मुख्य महाप्रबंधक जितेन्द्र सपकाले की उपास्तिथि में नगर सेवाए विभाग के सम्बंधित अधिकारियों के साथ संपन्न हुईl बैठक में टाउनशिप के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गईl

जिसमे कई मुद्दों के निराकरण हेतु एक कमेटी बनाई गई हैl मुद्दों में शामिल है सयंत्र के आवसो से अवैध कब्जा हटाना,संयंत्र कर्मचारियों को एक से अधिक आवास बिना कैटेगरी-बंधन के आवंटन किया जाना, NQ1&NQ2 टाइप मकानों को दो की जगह तीन मकान एक साथ एलाटमेंट की सुविधा देना,टाउनशिप के सभी चौक चौराहों से अवैध कब्जा हटाया जाना, सेक्टर-6 ई मार्केट के सामने मछली मार्केट रोड पर लगाया जा रहा है उसे पीछे किया जाना आदि l

साथ ही मांग राखी गयी कि बारिश के पूर्व सभी सेक्टर एवं सेन्ट्रल एवन्यू, फोरेस्ट एवन्यू तथा गैरेज रोड में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था का  कार्य शीघ्रपूर्ण करवाया जाये,टाउनशिप के मकानों का टारफेल्टिंग कार्य बारिस पूर्व पूर्ण किया जायेl टाउनशिप में सुचारू बिजली सप्लाई हेतु नया सबस्टेशन बनाए जाएl टाउनशिप के सभी मकानों के बैक-लेन की सफाई एवं गटर चेंबर में ढक्कन लगाने का कार्य  तेजी से किया जायेlटाउनशिप के सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं उन सभी सड़कों का मेंटेनेंस किया जायेl ई मार्केट हास्पिटल के सामने रोड पर एम.जी.एम स्कूल तक अवैध रूप से रोड को कब्जा कर दूकान लगाईं जा रही है उनको हटाया जायेl सडको से गाय,भैंस को हटाया जाए एवं उन्हें कांजी हाउस भेजा जाएlआवारा कुत्तों का धरपकड कार्य तेजी से किया जाएl सिविक सेंटर में बार एवं शराब दुकान द्वारा अवैध कब्ज़ा कर बनाया गया बाउंड्री वाल तोड़ा जाएlसंयंत्र कर्मी के परिवार जो डी.ए.बेसिक ले रहे है उन्हें बी,एस.पी द्वारा मकान लाइसेंस पद्दति से आबंटित किया जाएl प्रबंधन द्वारा सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गयाl

बैठक में मुख्य महाप्रबंधक जितेन्द्र कुमार सपकाले,महाप्रबंधक विष्णु पाठक, आर.के.गर्ग, डी.सी.चंद्रकार, सरोज झा, यशवंत साहू,अनिल सिंह एवं कमरुद्दीन, फुले आदि अधिकारियो के साथ भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केश्वलू, उपाध्यक्ष सन्नी ईप्पन,डिल्ली राव, जगजीत सिंह, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा,प्रदीप पाल, जोगिन्दर कुमार, भूपेंद्र बंजारे,सचिव वेंकट रमैय्या,प्रकाश सोनी, भागीरती चंद्राकर आदि उपस्थित थेl

The post भिलाई इस्पात मजदूर संघ के साथ  हुयी चर्चा में सयंत्र प्रबंधन ने विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूर्ण करने का दिया आश्वासन  first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button