Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

यातायात पर बड़ा असर: कुम्हारी फ्लाईओवर की दुर्ग-रायपुर लेन 8 दिन रहेगी बंद

एन.एच.आई. में मेंटेनेंस कार्य

       दुर्ग। रायपुर–दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपर का मार्ग अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इस अवधि में दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से कराया जाएगा। यह कार्य 10 मार्च से 18 मार्च तक किया जाएगा। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाकर प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button