
रायपुर। 17 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत माता प्रतिमा, केनाल रोड शंकर नगर के सामने आमसभा के बाद विधानसभा घेराव प्रस्तावित है। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात पूर्णतः बाधित रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रभावित शांति नगर तिराहा से भारत माता चौक तक
भारत माता चौक से रानी दुर्गावती प्रतिमा होते हुए आनंद नगर चौक तक
इस दौरान केनाल रोड पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
1. पंडरी की ओर से आने वाले वाहन
शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होते हुए
IG कार्यालय गली से शंकर नगर की ओर जा सकेंगे।
2. आनंद नगर चौक से पंडरी की ओर जाने वाले वाहन
आनंद नगर चौक → भगत सिंह चौक → अम्बेडकर चौक → ऑक्सीजोन मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
प्रशासन ने आम नागरिकों और नियमित यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।



