Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेश

अमरकंटक में साफ सफाई कर दिया गया स्वच्छता व जल संरक्षण का संदेश

जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक एवं नागरिकों ने निभाई सामूहिक सहभागिता

“जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के अंतर्गत जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित दक्षिण तट, रामघाट की साफ-सफाई का कार्य किया गया। नगर परिषद् अमरकंटक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी समस्त पार्षदगण के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और नागरिकगणो की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान घाट क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कचरा हटाने, जल स्रोत को स्वच्छ बनाने एवं आसपास के वातावरण को साफ रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व को बताते हुए आमजन को जल स्रोतों के संरक्षण एवं नियमित साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें एवं गंदगी न फैलाएं।

यह अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बल्कि जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button