भाजपा का स्थापना दिवस,आस्था संस्था में बुजुर्गों के बीच में उनका सम्मान करके मनाया गया


भिलाई /भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा सैक्टर 2 आस्था संस्था में बुजुर्गों के बीच में उनका सम्मान करके साथ ही उनके साथ स्वल्पाहार एवं फलों का वितरण किया गया ।
सर्वप्रथम भाजपा का ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात माल्यार्पण करने बाद झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भिलाई के जिला संयोजक मनोज तिवारी द्वारा स्वागत भाषण दिया,जिसमें जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के निर्माण तक की जानकारी साझा की गई ।अपने उद्बोधन में जिला संयोजक मनोज तिवारी द्वारा भाजपा की रीति नीति तथा राष्ट्रवाद व कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित अंत्योदय के साथ सेवा एवं समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य बृजेश बिचपुरिया उपस्थित हुए ।भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी ,
जिले के सह संयोजक हेमंत बेहरा,प्रेमचंद गिरी,रामानुज प्रसाद
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार मिश्रा, जय महानंद , सुधाकर राव , अजय उपाध्याय , पी. एस. सिन्हा , साथ ही मातृशक्ति मीना गिरी, निशा चौरसिया
मनोज मेश्राम , दिनेश चौधरी,पवन वर्मा , वेंकट राव , चुन्नी लाल , चंदन , योगेश , रूपराम , पुष्प सिंह , सुभाष जगत , प्रमोद शर्मा , अनिल विश्वकर्मा , कौशल आदि सभी समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
साथ ही ये संकल्प लिया गया राष्ट्र सेवा हमारा धर्म है, और भाजपा हमारी पहचान!
🚩 हर घर भाजपा, हर दिल भाजपा!
💐 राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि 💐



