विहिप राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के दुर्ग आगमन पर कुम्हारी में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कुम्हारी। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार के दुर्ग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका भव्य स्वागत किया।
दोपहर 12:30 बजे टोल नाका एवं कुम्हारी स्टेशन चौक पर फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, पार्षद हरिदास वैष्णव, अनुज शुक्ला, कुणाल शर्मा, अनिल निखाड़े, अवधेश शुक्ला, श्रीमती रत्ना दास, प्रभात मिश्रा, हरीश सोनी, मोनू साहू, महेश कुमार, गणेश सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के रूप में भगवा ध्वज के साथ “जय श्री राम” के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और सक्रियता का प्रतीक माना जा रहा है।



