15 सूत्रीय मांग को लेकर बी एम एस का 1 अक्टूबर को रायपुर तुता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन , निकाय सचिव को दिये सूचना


भिलाई / भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा अपने अनुषांगिक संगठनो के विभिन्न मांगों को लेकर रायपुर में किये जाने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्रदेश के नगरीय निकाय के शामिल होने की सूचना महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन को सौंपा।
स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव एवं संचालक को अटल नगर नवा रायपुर महानदी एवं इंद्रावती भवन में शुक्रवार को भेंट कर 15 सूत्रीय मांग पत्र तथा प्रदेश बी एम एस द्वारा 1 अक्टूबर को रायपुर तुता में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना पत्र सौंपा है।
महासंघ के अध्यक्ष शरद दुबे एवं महामंत्री अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित धरना में प्रदेश के नगरीय निकाय में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी संविदा प्लेसमेंट सहित सभी अपनी 15 सूत्रीय मांग को लेकर शामिल होंगे।
महासंघ द्वारा नगरीय निकाय में व्याप्त अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर लगातार विभागीय मंत्री अरूण साव, सचिव तथा संचालक से भेंट कर मांग पत्र से अवगत कराया गया है मांग पत्र पर बिन्दुवार चर्चा होने के बाद भी आज दिनांक तक निराकरण कि दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया गया है।
महासंघ के सुरेश तिवारी,संजय मिश्रा अनिल बाजपेयी , विष्णु चन्द्राकार, अमरनाथ दुबे, रामवृक्ष यादव,गोपाल सिन्हा, अरूण मिश्रा,रीता चतुर्वेदी, कृष्णा देशमुख, अमित चंद्राकर, विवेक रंगनाथ, संतोष सोनी, शशि यादव, ईश्वर वर्मा, राम अवतार साहू, नवीन साहू, विजेंद्र परिहार,
आदि ने प्रदेश के नगर निगम, पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों से अपील किये है कि 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करें।



