Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

बीएसपी एक्सीडेंट: 13 लाख में परिवार राजी, 3 लाख मिला कैश और अनुकंपा नियुक्ति का लेटर, होगा पोस्टमार्टम

सुबह 10 बजे से लेकर शाम पौने 4 बजे तक विवाद बना रहा। परिवार 20 लाख रुपए की मांग कर रहा था। बीएसपी प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार रात हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की अब लाश उठाई जाएगी। अनुकंपा नियुक्ति और मुआवजा राशि को लेकर सुबह 10 बजे से लेकर शाम पौने 4 बजे तक विवाद बना रहा। परिवार 20 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

ठेकेदार ने हाथ जोड़कर जवाब दिया कि वह 10 लाख रुपए का चेक और 3 लाख रुपए सहयोग राशि के अलावा कुछ नहीं दे पाएगा। ठेका कंपनी के लोग जवाब देकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी से रवाना हो गए थे।

इसके पहले सुबह 10 लाख रुपए का चेक और ढाई रुपए कैश लेने की बात ठेका कंपनी की ओर से कही गई थी। बीच का रास्ता निकालते हुए परिवार 13 लाख पर सहमत हुआ और शव का पंचनामा कराने को तैयार हो गया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएसपी प्रबंधन की ओर से आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने का पत्र सौंप दिया गया है।

पंचनामा करने के बाद सुपेला लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के शवगृह में लाश रखी जाएगी। रविवार को पोस्टमार्टम के उपरांत दाह संस्कार किया जाएगा।

संयुक्त यूनियन से इंटक के वंश बहादुर सिंह, अजय कुमार मार्टिन, एटक से विनोद कुमार सोनी, विनय मिश्रा, एचएमएस से प्रमोद मिश्रा, हरिराम यादव, एक्टू से बृजेंद्र तिवारी, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता आदि उपस्थिति थे।

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने प्रबंधन से मांग की है कि क्रेन ऑपरेटर उच्च कुशल श्रेणी का श्रमिक हो या बीएसपी के नियमित कर्मचारी से कार्य कराया जाए। दोबारा इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसकी जांच की जाए।

कार्य पद्धति में सुधार किया जाए। इस दौरान स्टील ठेका श्रमिक यूनियन की ओर से संजय कुमार साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, मनोहर लाल, जसवीर सिंह, गुरुदेव साहू, डीपी खरे, आर दिनेश उपस्थित थे।

Hitsu से अध्यक्ष शांतनु मरकाम, महासचिव योगेश सोनी, उपाध्यक्ष यूएस पुरामे, सुबलू वेंकट शामिल थीं।
इसी तरह बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, शिवबहादुर सिंह, दिलेश्वर राव, शेख महमूद, विमल कांत पांडे, राजकुमार सिंह, अमित बर्मन आदि पदाधिकारी मृतक के घर से लेकर मरच्यूरी तक लगे रहे।

भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, वशिष्ठ वर्मा, दीनानाथ प्रसाद, आरडी पाण्डेय, आईपी मिश्रा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

The post बीएसपी एक्सीडेंट: 13 लाख में परिवार राजी, 3 लाख मिला कैश और अनुकंपा नियुक्ति का लेटर, होगा पोस्टमार्टम appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button