Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

लोकसभा निर्वाचन 2024: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत ’रन फॉर वोट’ मैराथन का आयोजन आज

       दुर्ग। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) अंतर्गत कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के बैनर तले ’रन फॉर वोट’ मैराथन का आयोजन भिलाई (टाउनशिप) सेक्टर एरिया (टाउन शिप) में 2 अप्रैल को 7.30 बजे से किया जाएगा। यह मैराथन भिलाई सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक से प्रारंभ होकर सेन्ट्रल ऐवेन्यू रोड होते हुए सेक्टर 10 ग्लोब चौक से वापस सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक में समाप्त होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन ने आयोजन को सफल बनाने हेतु निर्धारित तिथि को सुबह 7 बजे एथलीट टीम के साथ उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

 

 

मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

       दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंप- 2 बैकुण्ठ नगर भिलाई तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी धरमनाथ महतो की विगत 16 मई 2021 को आग मंे जलने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार खुर्सीपार भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी ममता पटेल की विगत 11 जून 2020 को आग मंे जलने सेे मृत्यु हो गयी थी।

       कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. धरमनाथ महतो की पत्नि श्रीमती सुनैना देवी को 4 लाख रूपये एवं स्व. ममता पटेल की पति श्री रवेन्द्र कुमार पटेल को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button