Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईरायपुर

दुर्ग जिला ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन

28 सामाजिक संस्थाओं एवं कॉलेज का रक्तदान पर किया गया सम्मान
दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने अपना ओ पॉजीटीव रक्तदान किया
विश्व रक्तदाता दिवस में रक्तदान करने की ली गई शपथ

       दुर्ग। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 जून 2024 को विश्व रक्तदाता दिवस ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय दुर्ग में मनाया गया। इस वर्ष रक्तदाता दिवस का स्लोगन ’’20 यीयर्स ऑफ गिविंग थैंक यू, ब्लड डोनर्स‘‘ है। कार्यक्रम में रक्तसंग्रहण की सुविधा के लिये एवं रक्त की आपूर्ति निरंतर बनाये रखने के लिये पात्र रक्तदाताओं द्वारा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान बनाये रखने के महत्व पर जोर दिया गया है, जिससे सुरक्षित ब्लड ट्रांसफयूजन सुनिश्चित किया जा सके। स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जनजागरूकता पैदा कर रक्तदाताओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिये 14 जून 2024 को सभी पी.एच.सी./सी.एच.सी/उप जिला और जिला अस्पतालों और अन्य ब्लड बैंकों में यह आयोजन किया गया। साथ ही रक्तदान के लिये अंग्रेजी या हिंदी भाषा में शपथ ऑन लाईन एवं ऑफलाईन दिलाया गया।
       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम की अध्यक्षता में 28 स्वैच्छिक रक्तदाताओं / संस्थाओं का अभिनंदन कर मोम्नटों, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की स्थिति में आईसीसीआई फाउडेशन स्कील डेवलपमेंट सेक्टर 06 भिलाई में 548, संत निरकांरी समाज दुर्ग में 419, नव दृष्टि फाउडेशन दुर्ग में 289, दिशा समर्पित समाजिक संस्था दुर्ग में 263, सी.आई.एस.एफ. सेक्टर 01, उतई, भिलाई में 62, यंग इंडियनस दुर्ग में 129, अथर्व कॉलेज भिलाई धनोरा जिला दुर्ग में 91, तेरापंथ युवक परिषद जिला दुर्ग में 64, रूंगटा कॉलेज आर-01 दुर्ग में 41, एसीसी सीमेंट जामूल में 62, जे.सी.आई.दुर्ग छ.ग. में 35, जे.के. लक्ष्मी लिमिटेड अहिवारा दुर्ग में 54, श्री अग्रवाल युवा मंडल दुर्ग में 59, जगद्गुरू नरेद्राचार्य महराज जी भक्त सेवा मंडल में 110, शदाणी सेवा मंडल (शदाणी दरबार) में 57, डॉ. सत्येन्द्र राजपूत के यहां 32, परमेश्वरी आश्रम देवागंन समाज दुर्ग में 58, भारतीय बोद्ध महासभा भिलाई दुर्ग में 49, इडियन डेंटल एशोसियशन दुर्ग में 25, सेठ रतनचंद सुराना कालेज दुर्ग में 53, छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट चंदखुरी दुर्ग में 32, दैनिक भास्कर ग्रुप दुर्ग भिलाई में 25, दिगम्बर जैन सभा नेहरू नगर भिलाई में 27, महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी में 25, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में 41, चर्च ऑफ गॉड सुपेला में 30, लायंस क्लब दुर्ग (ब्लड बैंक में समय समय पर सहयोग एवं दान), श्री दिलीप सिंह ठाकुर (ब्लड बैंक में समय समय पर सहयोग एवं दान), श्री सतीश चंद सुराना, श्री अमर गुप्ता और रेडकास प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य एव जीवनदीप समिति के अजीवन सदस्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया हैं।
       जिलाधीश सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निदेशानुसार एवं मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन के मार्गदशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 28 रक्तदाताओं संस्थाओं का सम्मान नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे., आर.एम.ओ. डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. के. के. जैन, डॉ. संजय वालवेन्द्रे, श्री दिलीप सिंह ठाकुर, श्री प्रशांत डोनगांवकर, श्री दुष्यत देवागंन, डॉ स्वामी देव, नोडल अधिकारी ब्लड सेंटर डॉ. प्रवीण अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी ब्लड सेंटर डॉ. नेहा नलवॉया द्वारा किया गया। रक्तदात सम्मान समारोह एवं आयोजित रक्तदान शिविर में सीनियर लैब टैक्नोलॉजिस्ट श्री रोशन सिंह, लैब सूपरवाईजर श्री रूपेश शर्पे, श्री महेन्द्र चंदाकर, श्री तृपेश शर्मा, श्रीमति तरन्नूम जहाँ, श्री दिनेश, श्रीमति निगार, श्रीमति सती गुप्ता, श्रीमति तरूणा, काउसंलर श्री टी.एस. अंथोनी, श्री जी. पी. उपाध्याय, श्री धीरज राव, इंग्ले, श्री कौशल साहू, श्री हीमांशु चंद्राकर, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य कर्मचारी, अधिकारी, संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
       ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय दुर्ग में 14 जून 2024 को रक्तदान शिविर आयोजन में विधायक श्री गजेन्द्र यादव द्वारा ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय दुर्ग में अपना ओ पॉजीटीव रक्तदान किया। आयोजित शिविर में नव दृष्टि फाउडेशन, समर्पित परिश्रमी समाजिक समिति दिशा दुर्ग, जे.सी.आई. दुर्ग भिलाई, डोनेट थोड़ा सा, छ.ग. ब्लड डोनर फाउडेंशन, महेश्वरी रक्तदान सेवा, आईसीएआई सी.ए. बॉच व एन.सी. सी. दुर्ग के संस्थाओं द्वारा कुल 171 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नेहा नलवॉया, रक्तदान हेतु शपथ श्री तृपेश शर्मा, आभार प्रदर्शन डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने किया।

बकरीद के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगायी गई
       दुर्ग। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 17 जून 2024 को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग श्री मुकेश रावटे अनुुविभाग दुर्ग ग्रामीण/शहर अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होंगे। तहसीलदार एवं कार्य.मजि. दुर्ग श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य.मजि. दुर्ग श्री पवन ठाकुर, नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. दुर्ग श्री ढालसिंह बिसेन, नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. दुर्ग सुश्री ज्योत्सना कलिहारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन श्री दीपक निकुंज अनुविभाग पाटन अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होंगे। तहसीलदार एवं कार्य.मजि. पाटन श्रीमती मीना साहू, नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. पाटन श्री भूपेन्द्र सिंह अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर श्री लवकेश ध्रुव अनुविभाग छावनी/भिलाई नगर अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होंगे। अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य.मजि. भिलाई नगर श्री गुरूदत्त पंचभाये अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। इसी प्रकार अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा श्री सोनाल डेविड अनुविभाग धमधा अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होंगे। तहसीलदार एवं कार्य.मजि. धमधा श्री पंचराम सलामे, तहसीलदार एवं कार्य. मजि. बोरी श्री तार सिंह खरे, नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. धमधा कविता पटेल, नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. धमधा श्री धर्मेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. धमधा श्री अविनाश चौहान अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 श्री महेश राजपूत अनुविभाग भिलाई-3 के समस्त थाना क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होंगे। तहसीलदार एवं कार्य.मजि. भिलाई-3 ख्याति नेेताम, तहसीलदार एवं कार्य.मजि. अहिवारा श्री राधेश्याम वर्मा, नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. भिलाई-03 श्री रवि विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. अहिवारा श्री कुंदन शर्मा अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे तथा अपने कर्त्तव्य क्षेत्र में उपस्थित रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये समुचित कार्यवाही का निर्वहन करेंगे।


भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र की स्थापना एवं संचालन हेतु संस्थाओं से रुचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव आमंत्रित

       दुर्ग। ऐसे भिक्षुक जिनके सम्मुख जीवनपर्यन्त आश्रय, देखरेख तथा सम्मानपूर्वक जीवनयापन की समस्या बनी रहती है, उनके लिए सामाजिक एवं भावनात्मक रुप से अनुकूल और संवेदनशील आश्रय सह संरक्षण प्रदान करने के लिए समाज कल्याण विभाग, जिला-दुर्ग द्वारा भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र, क्षमता 50 भिक्षुक की स्थापना एवं संचालन हेतु संस्थाओं (शासकीय/अर्द्धशासकीय या पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं) से रुचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसी संस्थाएं जो भिक्षुकों के क्षेत्र में कार्यरत वित्तीय रुप से सक्षम हो तथा भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र के संचालन के इच्छुक हों, ऐसी संस्थाओं से प्रकाशन की तिथि से 7वें दिन अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालयीन समयावधि में रुचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। भिक्षुक केन्द्र की स्थापना एवं संचालन हेतु इच्छुक संस्थाएं उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला दुर्ग में उपस्थित होकर आवेदन पत्र, नियम एवं शर्ते प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button