मायावती ने नीट पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा, संसद से सड़क तक विरोध का माहौल

लखनऊ
नीट पेपर लीक को लेकर संसद से सड़क तक विरोध का माहौल दिख रहा है। इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में अनिश्चितता को लेकर लोगों में बेचैनी, चिंता और आक्रोश की लहर स्वाभाविक है। इस मामले को लेकर जल्द ही सही स्थाई समाधान निकालना बहुत ही जरूरी है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बसपा सु्प्रीमो ने लिखा, देश में समय-समय पर होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की पवित्रता के साथ ही वर्तमान में ख़ासकर मेडिकल की नीट-यूजी एवं पीजी परीक्षाओं को लेकर जो अनिश्चितता बनी हुई है उससे लोगों में बेचैनी, चिन्ता व आक्रोश की लहर स्वाभाविक, जिसका शीघ्र सही स्थाई समाधान निकालना बहुत ही ज़रूरी।'
उन्होंने आगे लिखा, 'वैसे आल इण्डिया ही नहीं बल्कि यूपी समेत राज्यों में होने वाली परीक्षाओं में पेपर लीक व सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार का मामला भी अति-गंभीर, दुःखद व चिन्तनीय। इन समस्याओं के प्रति किसी प्रकार की सरकारी लापरवाही और न ही राजनीति उचित है बल्कि इसकी रोकथाम के लिए सख़्त कदम आवश्यक है।'
The post मायावती ने नीट पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा, संसद से सड़क तक विरोध का माहौल first appeared on Pramodan News.



