Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दिया, हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन को भेजा है। हेमंत सोरेन फिर से राज्य के सीएम बनेंगे। वे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। यह तीसरी बार है जब हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इंडिया गठबंधन के विधायकों ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को लाने का फैसला किया है। रांची में मुख्यमंत्री के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

बैठक में हमंत को चुना गया विधायक दल का नेता
बुधवार को रांची में सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में हेमंत को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख और समय सामने आएगा। बातचीत में चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन सीएम पद से त्याग पत्र देंगे।

मंत्रियों की सूची में सत्‍यानंद का नाम
हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की सूची में सत्यानंद का नाम भी है। यदि ऐसा होता है, तो सत्यानंद चतरा के पहले विधायक होंगे, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन की इस बैठक में वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद हैं। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन के साथ भेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

कब-कब सोरेन परिवार ने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी
शिबू सोरेन 2 मार्च 2005 में मुख्यमंत्री बने। दस दिन बाद सरकार गिर गई।
27 अगस्त 2008 को शिबू सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।
शिबू ने 30 दिसंबर 2009 को सीएम पद की कुर्सी संभाली।
13 जुलाई 2013 को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री चुने गए।
29 दिसंबर 2019 को जेएमएम, राजद और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन रहे।

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चंपाई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी द्वारा एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाना दुखद है। मुझे यकीन है कि झारखंड के लोग इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करेंगे।

The post झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दिया, हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button