Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। वहां की पुलिस के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में हिंसा से ग्रस्त प्रांत है।

यह विस्फोट प्रांत के मर्दन जिले के तख्त-ए-बही इलाके में एक पुल पर हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में पुलिसकर्मियों सहित आठ अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी मर्दन जहूर बाबर अफरीदी ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी।

खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि विस्फोट का निशाना पुलिस अधिकारी ही थे। विस्फोट तब हुआ, जब पुलिस का एक वाहन पुल के ऊपर से गुजर रहा था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुल पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाया गया था।

विस्फोट के बाद बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल ले गए । इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, जबकि अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले गुरुवार को प्रांत के बाजौर जिले में हुए विस्फोट में सीनेट के एक पूर्व सदस्य समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

The post पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button