Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

उत्कृष्ट सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह को किया गया आमंत्रित

भिलाई-मान्यता प्राप्त यूनियन भिलाई इस्पात मज़दूर संघ द्वारा संयंत्र में कार्यरत श्रमिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एवं सामाजिक संस्थाओं को,उत्कृष्टकार्यो में योगदान देने वाली मातृशक्तियों, खिलाड़ियों, स्वास्थ कर्मियों, शिक्षकों,संगीत एवं कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों के सम्मान के लिए उत्कृष्ट सम्मान समारोह कार्यक्रम भारतीय मज़दूर संघ के स्थापना दिवस 23 जुलाई के अवसर पर महात्मा गांधी कला मंदिर भवन,सिविक सेंटर भिलाई में शाम 6.30 बजे आयोजित किया जा रहा है।

यूनियन द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह से भेंट कर 23 जुलाई को भारतीय मज़दूर संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित उत्कृष्ट सम्मान समारोह में शामिल होने आमंत्रित किया गया।यूनियन के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह से उनके निवास स्थान में भेंट कर उन्हें निमंत्रण दिया एवं भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत श्रमिकों के समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कीl भिलाई इस्पात मज़दूर संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अपनी कार्यशैली से भी अवगत कराया गया एवं पहली बार मान्यता में आई यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठकों मे प्रबंधन की निष्क्रियता एवं संयंत्र में सुरक्षा में कमी की वजह से लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।इस अवसर पर संघ के महामन्त्री चन्ना केशवलू, वशिष्ठ वर्मा,डिल्ली राव, जोगेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

The post उत्कृष्ट सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह को किया गया आमंत्रित first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button